ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत कुंवारिया में लाभार्थियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

IMG-20260918-WA0096

विकसित भारत जनसेवा अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर राजसमंद उपखण्ड के ग्राम पंचायत कुंवारिया में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया तथा लाभार्थियों ने आशीर्वाद के दीये जलाये। उपखंड अधिकारी श्रीमती ओम प्रभा ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

 

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह के हाथों स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवारिया के लाभार्थियों मंजु देवी पत्नी जगदीश लौहार, किशन लाल सालवी पुत्र रामेश्वर लाल सालवी तथा आशा पत्नी ललित प्रजापत को योजना का लाभ प्रदान किया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत गोवर्धन पालीवाल पुत्र उदयलाल पालीवाल को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत जनसेवा अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में योजनाओं के माध्यम से आमजन को मिल रहे लाभ तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *