मुख्य सचिव से राजसमंद कलक्टर ने की शिष्टाचार भेंट जिले के विकास कार्यों, प्रमुख परियोजनाओं एवं भावी कार्ययोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
राजसमंद जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में संचालित प्रमुख विकास कार्यों, आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा भविष्य की विकास कार्ययोजनाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान…
