ब्रेकिंग

मुख्य सचिव से राजसमंद कलक्टर ने की शिष्टाचार भेंट जिले के विकास कार्यों, प्रमुख परियोजनाओं एवं भावी कार्ययोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

667976

राजसमंद जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में संचालित प्रमुख विकास कार्यों, आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा भविष्य की विकास कार्ययोजनाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान जिला कलक्टर श्री हसीजा ने राजसमंद जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आगामी विकास परियोजनाओं की रूपरेखा से मुख्य सचिव को अवगत कराया। साथ ही जिले की प्राथमिकताओं एवं भावी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने जिले की विकासात्मक प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आगामी समय में भी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समग्र विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आईएएस अधिकारी श्री नवीन जैन, आईएएस श्री आलोक रंजन, आईएएस श्री कानाराम जाट, आईएएस श्री अक्षय गोदारा तथा आईएएस श्री गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *