ब्रेकिंग

बेटियों की शिक्षा पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी का बड़ा कदम: विधानसभा में कुंवारिया के लिए मांगा कन्या विद्यालय

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधानसभा में कुंवारिया कस्बे की बालिकाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए पुरजोर आवाज उठाई। विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से विधायक ने मांग की है कि कुंवारिया में बंद हो चुके पृथक बालिका विद्यालय को पुन: स्थापित किया जाए।

विधायक माहेश्वरी ने सदन को अवगत कराया कि पिछले 50 वर्षों से संचालित राजकीय बालिका विद्यालय को साल 2022 में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बदलकर ‘सह-शिक्षा’ (Co-ed) कर दिया गया था। इस निर्णय के बाद स्कूल में छात्राओं की संख्या 450 से घटकर मात्र 100 रह गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण परिवेश में अभिभावक बालिकाओं के लिए सुरक्षित और पृथक शैक्षणिक माहौल को प्राथमिकता देते हैं। शिक्षा मंत्री से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए जल्द ही क्षेत्र में अलग बालिका विद्यालय की व्यवस्था की जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *