ब्रेकिंग

SP कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक: SP ममता गुप्ता ने सुनी समस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया भरोसा।

राजसमन्द जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग की ‘नींव’ यानी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद किया गया।

 

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनके कल्याण पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

एसपी डॉ. ममता गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की असली “बुनियाद” हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद भी उन्हें पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया।

बैठक में कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को रखा, जिन्हें एसपी ने अत्यंत धैर्यपूर्वक सुना।

 

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिला स्तर की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा, वहीं राज्य स्तर से जुड़ी मांगों के लिए मुख्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने भी विश्वास दिलाया कि विभाग अपने पूर्व साथियों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है और उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखेगा।

 

इस बैठक से न केवल सेवानिवृत्त कार्मिकों में सुरक्षा और सम्मान का भाव जागा है, बल्कि यह विभाग और उनके बीच के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *