ब्रेकिंग

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया का राजसमंद में भव्य स्वागत

644914

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर संभाग प्रभारी राजेश रायपुरिया का भाजपा जिला कार्यालय, राजसमंद में भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम खींची एवं पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक के सानिध्य में पारंपरिक रूप से इकलाई पहनाकर तथा प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर संभाग प्रभारी राजेश रायपुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम खींची ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में राजसमंद जिला एससी मोर्चा संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक जिला मंत्री खुश कमल कुमावत प्रकाश अहीर नरेश कुमार भाट राकेश चंदेल सोनिया रेगर कपिल खोकावत मुकेश खींची रवि खटीक देशबंधु सांवरिया विवेक खींची नरेश चंदेल प्रहलाद पहाड़िया नारायण लाल रेगर लक्ष्मण नाथ पुष्पांत यादव अंकित खत्री हितेश सांवरिया राकेश रेगर पुष्पकान्त यादव सहित भाजपा एवं एससी मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *