भीम विधायक हरि सिंह रावत ने आज प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत आज भीम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारला चौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर ग्रामीणजनों से आत्मीय जनसंवाद किया।
इस अवसर पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ग्रामीण उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अभियान प्रभारी नरेंद्र जी बागड़ी, भीम विधानसभा प्रभारी धर्मवीर क़ीर, भीम मंडल अध्यक्ष श्री चाप सिंह जी, महामंत्री नारायणसिंह, बूथ अध्यक्ष अमरसिंह, रामकिशन, पूनमसिंह, प्रकाश चंद्र, कार्यकर्ता डूंगरसिंह, धन्नासिंह सहित उपखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

