खमनोर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का जन्मदिवस एक बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ के नेतृत्व में हुई। सभी कांग्रेसजन राजकीय चिकित्सालय खमनोर पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और वृद्धजनों को फल व मिठाइयां वितरित की गईं।

इसके पश्चात, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अस्पताल परिसर और खेल स्टेडियम में पौधारोपण किया गया। साथ ही जीवदया के तहत गौमाता को दलिया और हरी घास खिलाई गई।
कार्यक्रम का सबसे खास और भावुक पल तब आया जब नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं के साथ केक काटा गया। जैसे ही बच्चों के हाथों केक कटा, उनके चेहरे खिल उठे और पूरा माहौल ‘हैप्पी बर्थडे’ की गूंज से सराबोर हो गया।

इतना ही नहीं, इन मासूम बच्चों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से फोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां भी दीं।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापसिंह पंवार, दिनेश कुमावत, कमलेश श्रीमाली, जगदीश, कमलेश सेन, सत्यनारायण, विकास, विक्रम, दुर्गासिंह और अजयसिंह मचिन्द सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
