ब्रेकिंग

जिला कलक्टर ने सीपी ग्राम्स एवं संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

673528

जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में सीपी ग्राम्स एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल एवं सीपी ग्राम्स के माध्यम से प्राप्त होने वाली परिवेदनाएं आमजन की अपेक्षाओं से जुड़ी होती हैं। ऐसे में सभी विभाग गंभीरता के साथ प्रत्येक प्रकरण का तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा निस्तारण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परिवादी को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके।

बैठक में जिला कलक्टर ने लंबित प्रकरणों की संख्या कम करने, बार-बार प्राप्त होने वाली शिकायतों के मूल कारणों का विश्लेषण करने तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से पोर्टलों की मॉनिटरिंग करें तथा प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र पारीक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *