राजसमंद के देवगढ़ में स्तुति हॉस्पिटल के कर्मचारी राजू सिंह की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने अस्पताल पर पथराव कर दिया और हाईवे जाम करने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। बताया जा रहा हे कि स्तुति हॉस्पिटल के कर्मचारी राजू सिंह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन डिवाइडर से टकरा गया।

उदयपुर में इलाज के दौरान राजू सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और उचित मुआवजे की मांग को लेकर स्तुति हॉस्पिटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

गुस्साई भीड़ ने अस्पताल पर पथराव किया और नेशनल हाईवे को जाम करने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। फिलहाल अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
