ब्रेकिंग

राजसमंद में आईजी गौरव श्रीवास्तव ने ली क्राइम मीटिंग: पेंडिंग मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

491796

राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सभागार में आज उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिला एसपी हेमंत कलाल सहित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आईजी ने एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सीएलजी सदस्यों व ग्राम रक्षकों को सक्रिय करने की हिदायत दी।

इस मौके पर राजसमंद पुलिस और करियर संस्थान की संयुक्त पहल, मासिक ई-पत्रिका ‘डिजिटल प्रहरी’ का विमोचन किया गया। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में साइबर अपराध एक गंभीर खतरा हैं, जिससे बचने के लिए ‘डिजिटल साक्षरता’ बेहद जरूरी है। वहीं, एसपी हेमंत कलाल ने इस पत्रिका को राजसमंद का ‘डिजिटल सुरक्षा कवच’ बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *