भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में पौधरोपण कर किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कार्यालय पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह 15 दिवसीय अभियान है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिन विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के सभी 23 मंडलों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया जा रहा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम संयोजक जवाहर लाल जाट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान मंत्री खुशकमल कुमावत कोषाध्यक्ष मनोज पारीक कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया सह कार्यक्रम संयोजक नीलम न्याति पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका ओम पारीक दिनेश सेन सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जिलेभर में अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।अभियान के तहत आगामी 15 दिनों तक विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
