ब्रेकिंग

गुंजोल शिविर में भवानी सिंह को मिला ₹33,000 का पशुधन बीमा संरक्षण विकसित भारत-जन सेवा अभियान बना जनकल्याणकारी योजनाओं की त्वरित पहुंच का सशक्त माध्यम

PHOTO-BHAWANI-SINGH-LABHARTHI

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर आमजन को राहत प्रदान करने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। वर्षों से लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान से लेकर पात्र नागरिकों के मौके पर ही पंजीकरण एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तक, इन शिविरों के माध्यम से शासन की लोककल्याणकारी मंशा धरातल पर साकार हो रही है।

इसी क्रम में नाथद्वारा उपखंड के ग्राम गुंजोल में आयोजित सेवा सेतु शिविर पशुपालक भवानी सिंह के लिए आर्थिक सुरक्षा की सौगात लेकर आया। शिविर में उपखंड अधिकारी भागीरथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत भवानी सिंह को ₹33,000 की बीमा राशि वाली पशु बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।

पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशुधन की आकस्मिक हानि से उत्पन्न होने वाले आर्थिक संकट के विरुद्ध बीमा संरक्षण मिलने से भवानी सिंह को भविष्य के लिए आर्थिक संबल एवं सुरक्षा मिली है। योजना से जुड़ने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में उपलब्ध कराया जा रहा यह बीमा संरक्षण विपरीत परिस्थितियों में परिवार को बड़ी आर्थिक राहत प्रदान करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *