ब्रेकिंग

जटील ऑपरेशन कर 9 किलो से अधिक की गांठ निकाली मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ने शंकरी देवी को दी राहत

589974

आमेट ब्लॉक के साकरड़ा गांव में निवासरत गरीब जनजाति परिवार के लिये मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देवदूत सी बनकर आई और 63 वर्षीय शंकरी देवी को जीवनदान दिया। शंकरी देवी के पेट में 9 किलो से अधिक की गांठ को योजना में सूचीबद्ध श्री रामचन्द्र मेमोरीयल हॉस्पीटल में चिकित्सको ने जटिल ऑपरेशन कर बाहर निकाल, शंकरी देवी को राहत दी।

परिवार में शंकरी देवी के अलावा दो बेटे है, शंकरी देवी पिछले 7 – 8 महिले से पेट में हो अचानक बनी गांठ से परेशान थी, लेकिन उपचार के कारण कई माह तक अपने बेटो से उन्होंने अपनी बीमारी को छिपायें रखा। शंकरी देवी गमेती के दोनो बेटे गुजरात स्थित अहमदाबाद में प्राईवेट नौकरी करते है, अल्पआय की नौकरी में बमुश्किल उनका जीवन यापन चल रहा है। ऐसे में जब पीड़ा असहनीय हुई तो मां की रूलाई फूट पड़ी और बीमारी की जानकारी दी। एक बार तो बेटे मां की बीमारी के उपचार में लगने वाले रूपयों की खर्च से चिंता में पड़ गये, लेकिन अगले ही पल उनको राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का ख्याल आया तो मां को संबल दिया।

 और फिर बेटा दिनेश, मां को आमेट स्थित श्री रामचन्द्र मेमोरीयल हॉस्पीटल लेकर पहुंचा जहां सर्जन डॉ दर्पण दाधीच ने आवश्यक जांचे करवाकर देखा तो बताया की अण्डाशय में बड़ी गांठ बन गई है, जिसको तत्काल ही ऑपरेशन करके निकालना जरूरी है। संस्थान के प्रबंधक डॉ रामानन्द दाधीच ने पूछा कि वे मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लाभार्थी है तो बेटे ने तुरंत जनआधार कार्ड बताया जिसमें मां शंकरी देवी योजना की लाभार्थी पाई गई।

डॉ रामानन्द ने मां और बेटो को भरोसा दिया कि ऑपरेशन योजना के तहत बिल्कुल निःशुल्क हो जायेगा, इसलिये आपको खर्च की चिंता करने की आवश्यकता नही है। अब तो मां और दोनो बेटे तुरन्त उपचार के लिये तैयार हो गये।

सर्जन डॉ दर्पण ने बताया कि शंकरी देवी के जटिल ऑपरेशन में 2 घण्टे से अधिक का समय लगा ऑपरेशन में डॉ नेहा शर्मा, डॉ भगवती दाधीच एवं टीम ने सहयोग किया और शंकरी देवी के अण्डाशय से 9 किलो से अधिक वजन की गांठ निकाली गई।

बेटे दिनेश कुमार गमेती ने बताया कि 2015 में हमारे पिता अचानक गांव में चलते – चलते ही मृत्यु हो गई और हम कोई उपचार नही करवा पाये लेकिन इस बार मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के बदौलत हमारी मां शंकरी देवी पुनः स्वस्थ होकर परिवार में लौट आई है। हम राज्य सरकार के कृतज्ञ है जिन्होंने हमारी मां को पीड़ा से मुक्त कर हमारे परिवार को खुशीयों की सौगात दी है।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *