राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आज जनसुनवाई केंद्र पर आमजन की समस्याओं को सुना। बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर विधायक ने अधिकारियों को सख्त लहजे में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

रसोई गैस को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बरसते हुए विधायक ने इसे ‘पाखंड की पराकाष्ठा’ बताया। दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में ईंधन की उपलब्धता बनी हुई है।
विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब तथ्यों से भटक कर “सोरोस के टूलकिट” का हिस्सा बन चुकी है, जिसका एकमात्र एजेंडा भारत की प्रगति को रोकना और सनातन का विरोध करना है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का पारदर्शी विकास और जनता की समस्याओं का समाधान है।
