ब्रेकिंग

पुष्टिमार्ग में ऐतिहासिक पहल: षष्ठ पीठाधीश्वर ने किया विक्रम संवत 2083 के ‘डिजिटल कैलेंडर’ का विमोचन।

174504

नव संवत्सर के पावन अवसर पर वैष्णव समाज को अपनी समृद्ध परंपराओं और उत्सवों से जोड़ने के लिए षष्ठ पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेश लाल जी महाराज ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

पुष्टिमार्ग के इतिहास में पहली बार, पारंपरिक व्रत-उत्सव ‘टिप्पणी’ को एक आधुनिक कैलेंडर का स्वरूप दिया गया है। विक्रम संवत 2083 के लिए तैयार इस विशेष हिंदू टिप्पणी कैलेंडर का महाराज श्री द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर वैष्णव परिवार तक दैनिक तिथि, व्रत और पुष्टिमार्गीय उत्सवों की जानकारी को सहजता से पहुँचाना है। अक्सर तिथियों को लेकर रहने वाले संशय को दूर करते हुए, यह कैलेंडर पूरे समाज में एकरूपता लाने का कार्य करेगा। अब हर वैष्णव एक ही मानक गणना के अनुसार प्रभु की सेवा और उत्सवों का आनंद ले सकेगा।”

जिसके मुख्य बिंदु हे – 

पुरानी पोथी वाली टिप्पणी अब दीवार पर सजने वाले सुंदर कैलेंडर के रूप में उपलब्ध होगी।

महाराज श्री की आज्ञा से इसका निशुल्क वितरण किया जा रहा है ताकि अंतिम जन तक यह जानकारी पहुँचे।

नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक तिथियों से जोड़ने का यह एक सशक्त माध्यम बनेगा।

इस ऐतिहासिक कदम से न केवल वैष्णव समाज में खुशी की लहर है, बल्कि यह आयोजन तकनीक और धर्म के बेहतर समन्वय का उदाहरण भी पेश करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *