ब्रेकिंग

कांकरोली द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास की धूम: राजभोग में चंदन का बंगला, तो शयन में सजे ‘शरद रास’ के मनोरथ

447190

कांकरोली स्थित पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ श्री द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास के 15वें दिन भव्य मनोरथों का आयोजन किया गया।

दोपहर करीब 12 बजे राजभोग दर्शन में प्रभु के लिए गर्भ गृह में भव्य ‘चंदन का बंगला’ सजाया गया। इस दौरान गोस्वामी श्री वागीश कुमार जी महाराज ने प्रभु की महाआरती की। प्रभु ने मस्तक पर हीरा जड़ित मुकुट, श्वेत जरी की दोई काछनी और पीताम्बर के साथ हीरे के विशेष आभूषण धारण किए।

वहीं, शयन दर्शन के समय मंदिर के रतन चौक में अलौकिक ‘शरद रास’ का दृश्य जीवंत हो उठा, जहाँ सफेद जरी के वस्त्रों में गोपियों को रास करते हुए दिखाया गया। प्रभु के इस दिव्य रूप को निहारने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *