ब्रेकिंग

खाकी का मानवीय चेहरा: राजसमंद में 8 साल से बिछड़े अपनों को पुलिस ने मिलाया, 103 महिलाओं समेत 114 दस्तयाब।

223082

राजसमंद पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मात्र 14 दिनों में 114 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला है। उदयपुर रेंज आईजी के निर्देशन और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के नेतृत्व में जिले भर में ‘गुमशुदाओं की दस्तयाबी’ के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी गई। इस मिशन को अंजाम देने के लिए जिले के विभिन्न थानों से 15 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने तकनीकी निगरानी और पारंपरिक पुलिसिंग का ऐसा जाल बुना कि महज दो सप्ताह में सफलता के आंकड़े ने सबको चौंका दिया। कुल 114 लोगों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 103 महिलाएं, 10 पुरुष और 1 नाबालिग बालिका शामिल हैं। इसी के साथ ही पुलिस ने उन फाइलों की धूल झाड़ी जो पिछले करीब 8 सालों से बंद पड़ी थीं। कई लोग जो सालों से लापता थे, उन्हें सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा गया। 

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हर थाने स्तर पर योजना बनाकर पुराने लंबित मामलों (MPR) पर फोकस किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *