ब्रेकिंग

धार्मिक आस्था बनाम सरकारी निर्माण: राजसमन्द में ऐतिहासिक मैदान को बचाने उतरी जनता।

223101

राजसमंद तहसील परिसर के पास खाली पड़े मैदान में ‘राजीविका’ भवन के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ के नेतृत्व में भाजपा के नर्मदा शंकर पालीवाल सहित कई स्थानीय निवासि एवं महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां मंडा से कांकरोली के बीच इकलौता मैदान है, जहां प्राचीन शिव मंदिर के आयोजन और कावड़ यात्राएं होती हैं।, कई धार्मिक आयोजन कलश यात्रा जैसे आयोजन होते हे। इसी के साथ ही यह जमीन मेवाड़ स्टेट के समय की ऐतिहासिक भूमि है, जिसे बचाने के लिए क्षेत्रवासी लामबंद हैं। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद SDM और नगर परिषद आयुक्त (अतिरिक्त चार्ज) ब्रजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

क्षेत्रवासियों की मांग स्पष्ट है—भवन कहीं और बनाया जाए ताकि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए यह आखिरी मैदान सुरक्षित रह सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *