ब्रेकिंग

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के समुचित प्रबंधन को लेकर सीएचओ का किया आमुखीकरण सुदृढ स्वास्थ्य प्रबंधन एवं सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

655104

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ सुरेश मीणा ने गांव स्तर पर गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करके उनको समुदाय स्तर पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला हमारे लिये महत्वूपर्ण है इसलिये उनके स्वास्थ्य की नियमित मोनिटरिंग, ट्रेकिंग के साथ ही, नियमित 1 प्रसवपूर्ण जांच एवं संस्थागत सुरक्षित प्रसव सुनिश्चत करने के साथ ही प्रसवपश्चात दी जाने वाली सेवाओं पर भी पूरा ध्यान देवे।  

उन्हांेने कहा कि आशा एवं एएनएम के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) समुदाय स्तर पर कार्य करते है इसलिये महत्वपूर्ण भुमिका है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में प्रत्येक गर्भवती महिला का सही एवं सम्पूर्ण रिकार्ड अद्यतन रखने के साथ ही, प्रसव की दृष्टी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनो को सुरक्षित प्रसव के लिये उचित चिकित्सा संस्थान, परिवहन साधनो एवं अन्य स्वास्थ्य जोखिम के बारे में पूरी जानकारी देना तथा सुरक्षित प्रसव के लिये उच्च चिकित्सा संस्थानो से आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित दिया।

उन्हांेने कहा कि जिले में वर्तमान में 155 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कार्यरत है जो विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं में महत्वपूर्ण भुमिका निर्वहन कर रहे है । इसलिये आवश्यक है की आप सभी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमो, योजनाओं एवं अभियानों को उचित प्रबंध व एएनएम, आशा से बेहतर तालमेल के साथ पात्र व वंचित परिवारो तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जारी ऑर्गन डोनेशन कार्यक्रम व हरियालो राजस्थान अभियान में सीएचओ लक्ष्यों को पूरा करें।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामनिवास जाट ने टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले प्रगति एवं क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों एवं गेप्स के बारें में विस्तार चर्चा की तथा गतिविधियों के बेहतर प्रबंधन के बारें में बताया। डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ राष्ट्र सहना आजाद ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं गैर संचारी रोगो की रोकथाम को लेकर जानकारी दी तथा क्षेत्र में बीमारियों के नियंत्रण के लिये की जाने वाली गतिविधियों के बारें में बताया। सीएचओ श्री राकेश प्रजापत ने विभिन्न विभागीय कार्यक्रमो के तहत संचालित मोबाईल बेस्ड ऐप्लीकेशन (ऐप) को लेकर विस्तार जानकारी दी, तथा क्षैत्र में सीएचओ द्वारा किये जाने वाले कार्यो को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *