आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधी नियंत्रण डॉ टी शुभमंगला के निर्देशो पर जिले में कैफीनेटेड बेवरेज के भ्रामक प्रचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमंचंद शर्मा एवं जितेन्द्र डांगी के दल ने नाथद्वारा बस स्टेण्ड रोड़ रावतो के दरवाजे के पास महावीर जनरल स्टोर कर कार्यवाही करके रेड बुल तथा हैल ब्रांड के नमुने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत लेकर परिक्षण हेतु जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवायें गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि उक्त नमुनो में कैफिन की मात्रा पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा कम उम्र के बच्चों के लिये हानिकारक होती है। इसका प्रचार एनर्जी ड्रिंक के रूप में किया जाता है जो मिसलीडिंग की श्रेणी में आता है। फर्म पर कार्यवाही करते हुए 1848 कैन अग्रिम आदेशो तक सीज किये गये है।

उन्होंने बताया कि जिले में मिलावट के विरूद्ध नियमित कार्यवाही की जा रही है, तथा कोई भी व्यक्ति मिलावट की शिकायत कर सकता है
।
