ब्रेकिंग

नाथद्वारा में शाही ठाट-बाट के साथ निकली गुलाबी गणगौर की सवारी, विशाल बावासाहब के आशीर्वाद से सराबोर हुआ नगर।

193305

भक्ति, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम आज शहर की सड़कों पर देखने को मिला। मौका था ‘गुलाबी गणगौर महोत्सव’ का, जहाँ एक ओर आस्था की शाही सवारी निकली, तो दूसरी ओर बॉलीवुड की धुनों पर शहर थिरकता नज़र आया।

शहर में आज गुलाबी गणगौर की सवारी पूरे शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार, गूंजते बैंड-बाजे और नयनाभिराम झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर सवारी का भव्य स्वागत किया।

इस महोत्सव की गरिमा तब और बढ़ गई जब विशाल बावासाहब का आगमन हुआ। उनके दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और बावासाहब ने उपस्थित जनसमूह को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

आस्था के इस संगम के बाद शाम ढलते ही रंग जम गया ‘बॉलीवुड नाइट’ का। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे पांडाल को संगीतमय बना दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और जोश से भरे गीतों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। खचाखच भरे पांडाल में देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उत्साह का यह मेल वाकई यादगार रहा। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *