नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सोनी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ में वार्डवासी मौजूद रहे। नाथद्वारा के वार्ड नंबर 19 में चुनावी प्रचार को नई गति देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सोनी के केंद्रीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोरी चौधरी, कैलाश तंवर, विक्रम चौधरी, बहादुर सिंह बारहठ, दिनेश सोनी, अंशुल मुखिया, भरत सोनी, भरत लखारा, राजेश सोनी और मुकेश लखारा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं ने संगीता सोनी को जीत दिलाने का संकल्प लिया और वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की।
