ब्रेकिंग

नाथद्वारा विधायक ने आज नाथद्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई की और विभिन्न मंडलों से आए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

204002

विधायक कार्यालय पहुंचने से पूर्व उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सामाजिक मुद्दों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। श्री मेवाड़ ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर समाधान हेतु निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका आयुक्त से भी मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं आगामी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर विधायक ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। मीडिया द्वारा नाथद्वारा बायपास कार्य की शुरुआत, पिछले बजट में घोषित ‘ग्रीन सिटी’ योजना की वर्तमान स्थिति जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषय उठाए गए, जिन पर विधायक ने विस्तार से जानकारी साझा की।

विधायक मेवाड़ ने अपनी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीर्घकालिक रूप से क्षेत्र में जल आपूर्ति को सुदृढ़ करना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के बजट में देलवाड़ा मण्डल के लिए ठोस योजना प्रस्तुत की गई है, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी मंडलों में दीर्घकालिक एवं सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान विभिन्न मंडलों से आए नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार भी व्यक्त किया।

साथ ही, 10वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने भी विधायक से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने आश्वासन दिया कि नाथद्वारा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *