मराठी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम से मदद की अपील की. उनकी आंखों के आंसुओं ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी रुला दिया.

Et officiis aut dolorem quis est tenetur. Impedit at facere vero voluptatibus dolor est
नई दिल्ली:
मराठी अभिनेत्री विशाखा सुभेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भावुक अपील की है कि उनके बेटे को कुवैत से सुरक्षित वापस लाने में मदद की जाए. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण उड़ानें रद्द होने से उनका बेटा वहां फंस गया है. विशाखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रोते हुए अपनी चिंता जाहिर कर रही थीं.
उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभिनय लंदन से वापस आ रहा था, लेकिन कुवैत में ट्रांजिट के दौरान उसकी उड़ान रद्द हो गई. पिछले चार दिनों से वह एयरलाइन के दिए गए होटल में ठहरा हुआ है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति गंभीर होने के कारण वह घर लौट नहीं पा रहा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्लीज हेल्प मी. माझा मुलगा अभिनय कुवैतमध्ये अडकला आहे.” साथ ही उन्होंने पीएम मोदी, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और राज साहेब से मदद की गुहार लगाई.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान क्या करते हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और किंग खान को बताया…
बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव तब बढ़ा जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर आई. शुरू में इजरायल ने हमला किया बाद में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर प्रॉक्सी हमले किए और अमेरिका-इजरायल ने ईरान समर्थित समूहों पर जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. कई दूसरे सेलिब्रिटी जैसे सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी दुबई में फंसे थे.
यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार, 2 दिन में पहुंची अपने देश तो बोलीं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बातचीत में कुवैत की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की और कहा कि भारत कुवैत के लोगों के साथ खड़ा है. उन्होंने कतर के अमीर से भी बात की और क्षेत्रीय शांति के लिए संवाद व कूटनीति पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन, इजरायल और यूएई के नेताओं से चर्चा कर चिंता जताई और हमलों की निंदा की. उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुवैत सरकार का आभार भी जताया. विशाखा सुभेदार की यह अपील कई भारतीय परिवारों की चिंता को दिखाती है जो इस संघर्ष के कारण विदेश में फंसे हैं.

Illum et provident laboriosam possimus consequatur quasi enim. Aliquid rerum laboriosam nemo
- Ipsum sint sit itaque sit voluptatem
- Fugiat aut suscipit maxime
- Deleniti qui non nemo
- In nobis rerum iure aut minus dolorem
Maxime ipsam error illum atque sit. Et voluptatem et consequatur dolor voluptatem corporis maiores sit. Quia consequatur dolores et quia
- Et quidem perspiciatis
- Et et
