राजसमंद जिले के सेवंत्री गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार रात एक करीब 27-28 साल की युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, ओर ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी जब युवकों को बाहर नहीं निकला जा सका उसके तुरंत बाद आज सुबह राजसमंद से सिविल डिफेंस की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सिविल डिफेंस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुआं गहरा होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः युवती को बाहर निकाल लिया गया। दुर्भाग्यवश, तब तक युवती की जान जा चुकी थी।
इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में सिविल डिफेंस टीम के जांबाज सदस्य गोवर्धन वैष्णव, मोहित पालीवाल, गौरव बागोरा, प्रयाग पंवार, मुकेश कुमावत और सुरेश कुमावत शामिल रहे। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
