अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज राजसमंद पुलिस ने सुरक्षा और जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की है। एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले भर में ‘डोर-टू-डोर’ संपर्क कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को ‘राजकोप सिटीजन ऐप’ के इस्तेमाल की जानकारी दी, ताकि संकट के समय पुलिस एक क्लिक पर उनके पास पहुँच सके। साथ ही, महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी सरल भाषा में समझाया गया। कांकरोली में थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ ने एक शानदार वाहन रैली निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया।
राजसमंद पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’: एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में महिलाओं को किया जागरूक, सिखाए कानूनी अधिकार
