अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना ने अपने प्रदेश महिला मोर्चा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय गुंजोल स्थित नाइटिंगल्स रिसोर्ट में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन’ और एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान लिया गया।”
नाथद्वारा के गुंजोल में शनिवार को अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था।
संबोधन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी ने स्पष्ट किया कि संगठन का मूल उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
इस बैठक का सबसे अहम मोड़ तब आया जब संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रदेश महिला मोर्चा को भंग करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव पवन माकन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि जल्द ही नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।”
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल, महासचिव पवन माकन, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह पृथ्वीपुरा सहित उदयपुर संभाग और राजसमंद जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ फूलों की खेली ओर होली की बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।”
