ब्रेकिंग

65 लाख से ज्यादा व्यूज! होली खेलते-खेलते रुका युवक, शिव-पार्वती की मूर्ति से पोंछा गुलाल, देखकर भावुक हुए लोग

कोलकाता में होली के दौरान एक युवक ने भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति से गुलाल पोंछा. यह वीडियो 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है, लेकिन यह आस्था और भक्ति से भी जुड़ा होता है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक होली के जश्न के बीच भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति से गुलाल साफ करता नजर आ रहा है. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. जश्न के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्तियां भी रंगों से पूरी तरह ढकी हुई दिखाई देती हैं. इसी बीच एक युवक रुकता है और अपने हाथों से भगवान शिव और मां पार्वती के चेहरे से गुलाल साफ करने लगता है. यह छोटा सा कदम उसकी आस्था और सम्मान को दर्शाता है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, रोल्स-रॉयस होली सेलिब्रेशन इन कोलकाता. वीडियो को 65 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने युवक की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, गुड जॉब भाई, अब प्यारी मैया रानी का भी कर दो. दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, भाई ने स्वर्ग में अपनी सीट बुक कर ली. एक यूजर ने लिखा, मूर्ति में भगवान की उपस्थिति को जो महसूस करता है, वही ऐसा कर सकता है. यह वीडियो दिखाता है कि रंगों की मस्ती के बीच भी श्रद्धा और सम्मान की भावना बनी रह सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Sunt quam veritatis corrupti


  1. Explicabo aliquam qui sint voluptatem
  2. Ut aut animi qui nulla quidem
  3. Autem ea sed iure
  4. Eum quis voluptas ipsa ipsa expedita

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *