रक्षाबंधन त्यौहार विशेष अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश मंे विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिले में अभियान के तहत कुंवारिया में कार्यवाही कर विभिन्न खाद्य पदार्थो नमुने लिये गये।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि कुंवारिया बस स्टेण्ड स्थित सांवरिया स्वीट्स का निरीक्षण कर गुलाब जामुन का नमुना लिया गया। कुंवारिया सदर बाजार स्थित भैरूनाथ स्वीट सेंटर का निरीक्षण कर मलाई बर्फी का नमुना लिया गया तथा प्रतिष्ठान पर लगभग 30 किलो दूषित मावा तथा मावे की कचोरी तथा अन्य खराब खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत लिये गये नमुनो को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में जांच हेतु भिजवाया जायेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीमा कुमारी, राहुल कुमार जाट व मनीष कुमार साथ थे।
