ब्रेकिंग

RTI में टालमटोल और विकास कार्यों में गड़बड़ी! उनवास के ग्रामीणों ने राजसमंद कलेक्टर से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

IMG_20261001_192738

राजसमंद के खमनोर तहसील की उनवास ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले एक साल से पंचायत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धांधली चल रही है।

पिंक टॉयलेट का निर्माण हो, आंगनवाड़ी की सुरक्षा दीवार, सीसी सड़क या नाली का निर्माण—हर काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और बजट का दुरुपयोग हो रहा है। यही नहीं, ग्राम पंचायत क्षेत्र में मौजूद फलदार और छायादार हरे पेड़ों को भी अवैध रूप से कटवाकर बेचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

“पिछले एक साल से ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल जारी है। सामग्री सप्लाई करने वाली कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत से गड़बड़ी हो रही है। हमने आरटीआई के तहत जानकारी मांगने के लिए 19 हजार रुपये की डीडी तक जमा करवाई, लेकिन न तो कोई जानकारी दी गई और न ही उस डीडी को सरकारी खजाने में जमा कराया गया। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।”

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाली एजेंसी की जांच में भी लगातार ढिलाई बरती जा रही है, 

लगातार टालमटोल से परेशान होकर अब ग्रामीणों ने राजसमंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *