राजसमंद के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में थानाधिकारी विक्रम सिंह की टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने उपली ओडन क्षेत्र में एक भंगार के गोदाम पर छापा मारकर 9032 अवैध तलवारें जब्त की हैं। गोदाम में अवैध रूप से तलवारें बनाने और धार देने का काम चल रहा था।

यहाँ से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन जैसे उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों, अजय सिगलीगर और सोनू सुथार को गिरफ्तार किया है।
