ब्रेकिंग

वंदे गंगा अभियान के तहत रिचार्ज पिट कार्यों का अवलोकन

436666

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत खटामला क्षेत्र में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान अंतर्गत निर्मित रिचार्ज पिट कार्यों का अवलोकन किया गया। 

यह कार्य सीएसआर के तहत जे.के.टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कांकरोली के आर्थिक सहयोग तथा सेवा मंदिर उदयपुर के सहयोग से करवाया गया है। अभियान के तहत कुल 26 रिचार्ज पिट का निर्माण खटामला ग्राम मे किया गया है, जिनका उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में वृद्धि करना है।

अवलोकन के दौरान नोडल अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि रिचार्ज पिट निर्माण से वर्षाजल का बेहतर संचयन संभव हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता एवं संस्थागत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे कार्य भविष्य में जल संकट से राहत दिलाने में उपयोगी सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि वंदे गंगा अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ धरातल पर प्रभावी कार्य भी किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जल बचत की दिशा में उपयोगी प्रयास बताया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *