ब्रेकिंग

एडीजी विशाल बंसल ने किए नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी के दर्शन, लिया श्रीजी का आशीर्वाद।

399580

पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल पहुँचे। राजसमंद जिले के दौरे पर पहुँचे एडीजी विशाल बंसल ने श्रीनाथजी मंदिर पहुँच कर प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परम्परा अनुसार उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रशाद भेंट कर उनका समाधान किया। 

इस दौरान राजसमंद एसपी हेमंत कलाल, नाथद्वारा उपनिरीक्षक शिप्रा राजावत, मंदिर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य सहित पुलिस महकमे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *