ब्रेकिंग

नाथद्वारा: पीएमश्री गोवर्धन स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने सीखे पब्लिक स्पीकिंग के गुर

399587

नाथद्वारा के बड़ा बाजार स्थित पीएमश्री गोवर्धन स्कूल में चल रहे समर कैंप में बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और पब्लिक स्पीकिंग के खास गुर सिखाए गए। इस विशेष सत्र में बच्चों ने सीखा कि मंच पर बिना डरे कैसे बोलना है।

शिविर में मुख्य वक्ता और फ्रीलांस एंकर हिमानी जोशी ने मजेदार एक्टिविटीज और रोल-प्ले के जरिए बच्चों को वॉइस मॉड्यूलेशन और स्टेज पर आत्मविश्वास के साथ खड़े होने के तरीके सिखाए, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्कूल की प्राचार्या लीना भट्ट ने बताया कि इस कैंप में 50 से अधिक बच्चे डांस, म्यूजिक, योग और स्पोर्ट्स जैसी विधाएं सीख रहे हैं। इस सेशन के बाद बच्चों की झिझक दूर हुई है और वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *