अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। संगठन के राष्ट्रव्यापी कार्यों और गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणजीत सिंह फतेहपुरा को बांसवाड़ा संभाग अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर गणपतसिंह दुलावत और प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल की अनुशंसा पर की गई है।
रणजीत सिंह फतेहपुरा लंबे समय से संगठन की विचारधारा, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वे करणी सेना में भी बांसवाड़ा संभाग अध्यक्ष के रूप में अपनी सफल सेवाएं दे चुके हैं। उनके इसी अनुभव, समर्पण और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है।
इस नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर गणपतसिंह दुलावत ने कहा कि संगठन में हमेशा मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया है कि रणजीत सिंह के नेतृत्व में बांसवाड़ा संभाग में संगठन को एक नई गति मिलेगी और राष्ट्रहित के कार्य और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
वहीं, अपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष रणजीत सिंह फतेहपुरा ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को जोड़ना, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।
इस नियुक्ति के बाद से ही संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और वे रणजीत सिंह फतेहपुरा को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
