ब्रेकिंग

तिलक, नीम-मिश्री और गगनभेदी जयघोष: विक्रम संवत 2083 का राजसमन्द में अभिनंदन।

174041

राजसमन्द में आज भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का भव्य स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद् शाखा राजसमन्द द्वारा शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया गया।

उत्सव की शुरुआत आवरी माता मंदिर में नयन नंदवाना की भजन संध्या से हुई, जहाँ श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। गुरुवार सुबह परिषद के सदस्यों ने अलग-अलग टोलियाँ बनाकर नौचोकी पाल, जेके गार्डन और 100 फीट रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर राहगीरों को कुंकुम तिलक लगाया और परंपरा के अनुसार नीम की कोपलें व मिश्री का प्रसाद बांटकर नववर्ष की बधाई दी।

सबसे खास नजारा जल चक्की चौराहे पर दिखा, जहाँ सफेद और केसरिया परिधानों में सजे महिला-पुरुष सदस्यों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाई। गगनभेदी जयघोष के साथ सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। घरों पर भगवा ध्वज और शाम को दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाया गया।

मीडिया प्रभारी जितेंद्र लड्ढा ने बताया कि शहर में रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसके विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *