ब्रेकिंग

DTN News Desk

178625

“जयपुर के एसी कमरों में नहीं, अब गाँव की चौपाल पर बनेगा विकास का खाका: राजसमंद में बोले मुख्य सचिव”

राजस्थान प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राजसमंद जिले के गुंजोल गाँव पहुँचकर ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान’ के तहत आयोजित ग्राम सभा में शिरकत की। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अब गाँवों का मास्टर प्लान राजधानी के कमरों में नहीं, बल्कि सीधे ग्रामीणों के सुझावों से गाँव की चौपाल पर तैयार होगा।…

पूरा पढ़ें
179329

नाथद्वारा पहुंचे राजस्थान के मुख्य सचिव: युवाचार्य विशाल बावा से लिया आशीर्वाद, वैष्णव सुविधाओं पर हुई चर्चा।

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास आज राजसमंद जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पहुंचकर प्रभु के चरणों में शीश नवाया। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने न केवल दर्शन किए, बल्कि मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी विकास योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण भी किया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास…

पूरा पढ़ें
177629

राजसमंद की ऐतिहासिक पहचान को मिलेगी नई भव्यता: विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया महाराणा राज सिंह प्रतिमा स्थल का निरीक्षण।

राजसमंद शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और उसे नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने नगर के प्रमुख ‘राणा राजसिंह चौराहा’ (जिसे जल चक्की चौराहा भी कहा जाता है) का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। यहाँ मेवाड़ के गौरव महाराणा राज…

पूरा पढ़ें
174934

हिंदू नववर्ष पर राजसमंद में निकली भव्य गौरव यात्रा, संस्कृति और एकता का दिखा अद्भुत संगम

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर राजसमंद नगर में हिंदू नववर्ष समारोह समिति द्वारा आयोजित हिंदू गौरव यात्रा एवं वाहन रैली में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने अपार हर्ष एवं गर्व की अनुभूति व्यक्त करते हुए इसे सनातन संस्कृति के उत्सव का सशक्त उदाहरण बताया।…

पूरा पढ़ें
173567

श्रीनाथद्वारा चौपाटी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वैष्णवों को खिलाया गया नीम-मिश्री का प्रसाद।

धार्मिक नगरी नाथद्वारा में हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथ गाइड संघ द्वारा अनूठी पहल करते हुए चौपाटी पर आने वाले दर्शनार्थियों, वैष्णव जनों और नगरवासियों का भव्य स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में गाइड संघ के सदस्यों ने श्रीजी के दर्शन कर…

पूरा पढ़ें
174041

तिलक, नीम-मिश्री और गगनभेदी जयघोष: विक्रम संवत 2083 का राजसमन्द में अभिनंदन।

राजसमन्द में आज भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 का भव्य स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद् शाखा राजसमन्द द्वारा शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया गया। उत्सव की शुरुआत आवरी माता मंदिर में नयन नंदवाना की भजन संध्या से हुई, जहाँ श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। गुरुवार सुबह परिषद…

पूरा पढ़ें
174308

कांग्रेस का गैस प्रदर्शन सिर्फ पाखंड”—विधायक दीप्ति माहेश्वरी का विपक्ष पर तीखा हमला।

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आज जनसुनवाई केंद्र पर आमजन की समस्याओं को सुना। बिजली, पानी और सड़क जैसे मुद्दों पर विधायक ने अधिकारियों को सख्त लहजे में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। रसोई गैस को लेकर कांग्रेस के…

पूरा पढ़ें
174504

पुष्टिमार्ग में ऐतिहासिक पहल: षष्ठ पीठाधीश्वर ने किया विक्रम संवत 2083 के ‘डिजिटल कैलेंडर’ का विमोचन।

नव संवत्सर के पावन अवसर पर वैष्णव समाज को अपनी समृद्ध परंपराओं और उत्सवों से जोड़ने के लिए षष्ठ पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेश लाल जी महाराज ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है। पुष्टिमार्ग के इतिहास में पहली बार, पारंपरिक व्रत-उत्सव ‘टिप्पणी’ को एक आधुनिक कैलेंडर का स्वरूप दिया गया है। विक्रम संवत…

पूरा पढ़ें
172919

महंगाई के खिलाफ ‘जंगी प्रदर्शन’: नाथद्वारा में जुटे दिग्गज कांग्रेसी, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसी के विरोध में आज राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर ‘जंगी प्रदर्शन’ किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर और नाथद्वारा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में…

पूरा पढ़ें
169893

आमेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सालों से फरार दो स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे।

राजसमंद जिले में अपराधियों और भगोड़ों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत, आमेट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में…

पूरा पढ़ें