ब्रेकिंग

एचपीवी वैक्सीनेशन अब तक 927 बालिकाओं ने लगवाया वैक्सीन केलवा एवं साकरोदा में बच्चियों ने उत्साह से लगवाया टीका

320013

राजसमन्द जिले में 14 वर्ष की आयु की बालिकांए जिन्होने अभी अपना 15 वां जन्मदिन नही मनाया है को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा है। जिले में 28 अप्रेल मंगलवार को 126 बालिकाओं को विभिन्न चिकित्सा संस्थानो पर एचपीवी वैक्सीन से लाभान्वित किया गया।

बीसीएमओ डाॅ राजकुमार खोलिया ने बताया कि राजसमन्द ब्लाॅक के देवपूरा स्कूल की 30 बच्चियों ने सीएचसी केलवा पर वैक्सीन लगवाया तथा साकरोदा पीएचसी पर 27 बच्चियों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया की विद्यालयों में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ की जानकारी देने के लिये उदे्श्य से उपखण्ड अधिकारी बृजेश गुप्ता, सीबीईओ के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरड़ा पहुंचे तथा वहां वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी।

सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित है । इसलिये सभी अभिभावको को अपनी बिटिया की सेहत के लिये, बेटी को एचपीवी वैक्सीन लगवाना चाहिये। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 927 बच्चियां एचपीवी वैक्सीनेशन से लाभान्वित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हीत चिकित्सा संस्थानो पर प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *