ब्रेकिंग

हिंदू नववर्ष समारोह समिति की बैठक संपन्न, वाहन रैली और सजावट से होगा नव संवत्सर का स्वागत।

राजसमंद शहर में इस बार हिंदू नववर्ष का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में शहर में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

 

हिंदू नववर्ष समारोह समिति, राजसमंद की यह बैठक महावीर नगर स्थित मधुकर भवन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समिति के सदस्य भरत पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि: हिंदू नववर्ष के स्वागत में 18 मार्च को पूरे राजसमंद शहर में एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।

इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए शहर के सभी मुख्य चौराहों पर विशेष सजावट की जाएगी और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी।

बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नववर्ष को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *