ब्रेकिंग

खाकी का मानवीय चेहरा: राजनगर पुलिस ने तकनीकी सहायता से खोजे 3 कीमती मोबाइल

380705

राजसमंद जिले की राजनगर थाना पुलिस ने “सेवा ही संकल्प” के ध्येय को चरितार्थ करते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। पिछले दिनों गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश कर पुलिस ने उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

 

राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में जिले भर में गुमशुदा संपत्तियों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल सिंह के मार्गदर्शन में राजनगर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

थानाधिकारी और प्रशिक्षु आरपीएस अंकुर विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अथक प्रयासों से पिछले एक सप्ताह के भीतर गुम हुए 3 मोबाइल फोन बरामद किए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *