ब्रेकिंग

लोकसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा: सांसद महिमा कुमारी ने MSP के अंतर पर पूछा सवाल।

197742

राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान अन्नदाताओं की उस बड़ी समस्या को उठाया, जिसमें बाजार भाव कम होने पर किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।”

“सांसद महिमा कुमारी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीधा सवाल किया कि क्या सरकार के पास ऐसी कोई योजना है, जिसके तहत यदि फसल का बाजार भाव यानी ‘मॉडल रेट’ एमएसपी (MSP) से नीचे गिर जाए, तो उस घाटे की भरपाई सीधे किसान के बैंक खाते में की जा सके?”

“सांसद के इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीद कर रही है। उन्होंने ‘पीएम-आशा’ (PM-AASHA) योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार ने दलहन और तिलहन की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।”

पीएम-आशा योजना के तहत खास प्रावधान:

PDPS (मूल्य घाटा भुगतान योजना): यदि बाजार भाव MSP से कम है, तो अंतर की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

MIS (बाजार हस्तक्षेप योजना): बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव को स्थिर करने के लिए लागू की गई है।

उद्देश्य: किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम दिलाना और बिचौलियों के प्रभाव को कम करना।

“सांसद महिमा कुमारी की इस सक्रियता और सरकार के सकारात्मक जवाब से किसानों को एक बड़ी उम्मीद मिली है। अब ‘प्राइस डेफिसिएंसी पेमेंट स्कीम’ (PDPS) के माध्यम से किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने की चिंता नहीं रहेगी।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *