ब्रेकिंग

नाथद्वारा की पहाड़ियों पर विराजे 131 फीट ऊंचे पवनपुत्र, युवराज विशाल बावा ने किया श्रीजी के हनुमान का अभिषेक।

198778

आज रामनवमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी नाथद्वारा में भक्ति और शक्ति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। गिरिराज पर्वत की वादियों में अब पवनपुत्र हनुमान जी के जयघोष की गूंज सुनाई देगी। वर्षों के संकल्प और कड़ी मेहनत के बाद, आज 131 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा ‘श्रीजी के हनुमानजी’ का विधिवत शुभारंभ हो गया है।”

“पूरे क्षेत्र में आज आध्यात्मिक उल्लास का माहौल है। इस दिव्य प्रतिमा का उद्घाटन श्रीनाथजी मंदिर के युवराज गोस्वामी विशाल बावा द्वारा पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच युवराज ने हवन में आहुति दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। 

“गिरिराज पर्वत की दुर्गम ऊंचाई पर स्थापित यह प्रतिमा न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का भी एक बेजोड़ नमूना है। 131 फीट की यह विशाल काय प्रतिमा अब दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।”

“इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने प्रतिमा के निर्माणकर्ता गिरीश भाई शाह, प्रोजेक्ट हेड शिरीष सनाढ्य और मूर्तिकार नरेश प्रजापत। इन सभी के वर्षों के परिश्रम का परिणाम है कि आज नाथद्वारा के मुकुट पर यह नया रत्न जड़ दिया गया है।”

“जैसे ही प्रतिमा का अनावरण हुआ, पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *