ब्रेकिंग

महंगाई और पेपर लीक को लेकर खमनोर ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

451768

देश में बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आज खमनोर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आक्रोश जताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ और प्रधान भेरुलाल वीरवाल ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। वहीं, बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कांग्रेस ने इस घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि देश में रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो यह आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर उपप्रधान वैभवराज सिंह, जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड़, पूर्व प्रधान मांगीलाल पालीवाल, बंटी पुरोहित और महिला अध्यक्ष नीता माली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *