ब्रेकिंग

नाथद्वारा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हाथों-हाथ जब्त

407068

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल एवं नाथद्वारा नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक पॉलीथीन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की गई। 

क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया ने बताया कि अभियान के दौरान सब्जी मंडी एवं आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन थैलियां जब्त की गईं। कार्रवाई से व्यापारियों एवं आमजन में स्पष्ट संदेश गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय थोक विक्रेताओं एवं दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन का उपयोग, भंडारण अथवा विक्रय पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जेलिया ने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को भी सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण, जल स्रोतों एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *