सुरक्षित भविष्य की ओर कदम: ग्राम पंचायत गोगाथला में लाभार्थियों का सम्मान और पेंशन पंजीयन संपन्न।
जिला परिषद राजसमंद के निर्देशन में ग्राम पंचायत गोगाथला में जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के भारत निर्माण सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रशासक छोगालाल सालवी…
