ब्रेकिंग

प्रदेश में रसोई गैस का संकट नहीं: मुख्य सचिव ने कहा— पर्याप्त स्टॉक मौजूद, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

जयपुर के शासन सचिवालय में आज हाइब्रिड मोड पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। केंद्र सरकार के 9 मार्च के आदेश के बाद केवल व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक लगी है, घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुचारु है।

घरेलू गैस की सुचारू सप्लाई और कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य और जिला स्तर पर विशेष निगरानी समितियां बनाई गई हैं। इसमें पुलिस, रसद विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे।

अस्पताल, स्कूल-कॉलेज और अन्नपूर्णा रसोइयों में गैस की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं। मुख्य सचिव ने इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर्स:

पुलिस हेल्पलाइन: 112

राजस्थान संपर्क: 181

उपभोक्ता मामले विभाग: 14435

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब ई-केवाईसी और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना प्रेस ब्रीफिंग के जरिए जनता को गैस आपूर्ति की सही स्थिति से अवगत कराएं ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले।

प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि आमजन को रसोई गैस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *