राजसमंद जिले की नाथद्वारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा हे।
मामला शनिवार रात का है, जब नाथद्वारा थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम गुंजोल क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक (RJ 25 GA 6466), जिस पर काला तिरपाल बंधा था, उसे रुकवाया गया। जब पुलिस ने चालक और परिचालक से पूछताछ की, तो वे घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
संदेह होने पर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो ऊपर सफेद पाउडर के कट्टे भरे हुए थे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने उन कट्टों को हटवाया, नीचे काले प्लास्टिक से पैक किए हुए शराब के कार्टन बरामद हुए।
पुलिस ने जब गिनती की तो ट्रक से कुल 252 अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिनमें शामिल हैं:
142 कार्टन: ग्रीन लेबल विस्की
99 कार्टन: व्हाईट लेस वोडका
11 कार्टन: ऑल सीजन विस्की
पकड़े गए आरोपी हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रिजवान (41 वर्ष) और अख्तर (47 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जा
ना था।
