ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं पौधारोपण

483738

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजसमंद द्वारा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, कांकरोली में विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के सानिध्य मे सहभागिता करते हुए भगवान महादेव का पूजन कर देश की खुशहाली एवं विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, राष्ट्र की निरंतर प्रगति, जनकल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसेवा और संगठन कार्य को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभु श्री महादेव की कृपा एवं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश और राजस्थान निरंतर उन्नति एवं विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार होगा। कार्यक्रम में भानु पालीवाल महेश पालीवाल बंशी लाल खटीक महेंद्र सिंह चौहान प्रमोद गोड़ खुशकमल कुमावत दिनेश कुमावत उत्तम खींची सत्यनारायण पूर्बिया अशोक रांका हिम्मत कुमावत मुरारी आशिया राकेश सिंदल चेतन जोशी बिंदु चौधरी प्रेम हाड़ा सफलता गुर्जर सोना सिंह टीना पालीवाल बिंदु चौधरी पूजा बंग हिम्मत मेहता रजनीकांत साहू भगवान सिंह हर्षित पालीवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में सभी ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *