ब्रेकिंग

पसुन्द में ‘भगीरथ’ बने प्रशासक अयन जोशी: दो साल का जल संकट खत्म, बस्तियों में पहुँचा मीठा पानी।

192606-1

राजसमंद जिले की पसुन्द ग्राम पंचायत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो साबित करती है कि अगर इरादे नेक हों और इच्छाशक्ति मजबूत, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी रास्ता नहीं रोक सकती। पिछले दो साल से पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही झालेटिया और कोटा स्टोन बस्ती की प्यास अब बुझ गई है।”

“मामला राजसमंद की पसुन्द पंचायत का है। यहाँ के निवासी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। पहले भी कोशिशें हुईं, लेकिन पाइपलाइन के काम में अड़चनें पैदा हुई। लेकिन हार न तो ग्रामीणों ने मानी और न ही प्रशासक अयन जोशी ने।

 

“ग्रामीणों की तकलीफ को देखते हुए प्रशासक अयन जोशी ने एक ठोस कार्ययोजना तैयार की। तलाई कुआँ क्षेत्र में एक नया कुआँ खुदवाया गया। यहाँ से श्मशान स्थित वाटर पंप हाउस तक नई पाइपलाइन बिछाई गई और पानी को फिल्टर कर सीधे टंकी तक पहुँचाया गया। आज स्थिति यह है कि घर-घर में स्वच्छ और मीठा पानी उपलब्ध है।”

“प्रशासक अयन जोशी का कहना है कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि शुद्ध जनसेवा है। उन्होंने साफ किया कि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान देखना उनके लिए पीड़ादायक था और उन्होंने बस अपना कर्तव्य निभाया है।

“पसुन्द का यह सफल मॉडल बताता है कि निष्पक्ष नेतृत्व और कर्मठता से विकास की राह में आने वाली हर बाधा को दूर किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *